फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मां के बयान पर थाने से छोड़े गए डॉक्टर

मां के बयान पर थाने से छोड़े गए डॉक्टर

Sat, 09 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
मां के बयान पर थाने से छोड़े गए डॉक्टर

विज्ञापन
गोरखपुर।
पत्नी की मौत के बाद से ही आरोपों में घिरे डॉ. सुभाष शर्मा की रात थाने में ही कटी। गुरुवार को थाने पहुंचीं पत्नी शोभा की मां रसूला देवी ने दामाद को निर्दोष बताया, मगर पुलिस को लिखित नहीं दिया, जिस वजह से डॉक्टर अभी पुलिस हिरासत में ही हैं। इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी ने बताया कि मां ने मौखिक बयान दिया है। लिखा-पढ़ी के बाद डॉक्टर को छोड़ दिया जाएगा। थाने पर मां रसूला देवी ने बेटी गंगा पर गंभीर आरोप लगाए। बोली, बेटी के खिलाफ ही केस दर्ज कराऊंगी। केस के लिए वह एसएसपी से मुलाकात करने उनके आवास भी पहुंच गई, मगर सीएम के कार्यक्रम में होने की वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।
बुधवार की दोपहर डॉ. सुभाष प्रजापति की पत्नी शोभा ने बड़ी बेटी एंजला के साथ फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद ही घटनास्थल पर पहुंची बहन गंगा प्रजापति ने डॉक्टर पर ही आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। उनके आरोपों को देखते हुए ही पुलिस ने डॉक्टर व उनके पिता जवाहर लाल को हिरासत में ले लिया था। गुरुवार की सुबह थाने पहुंची बहन गंगा ने पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाते हुए तहरीर भी दे दी। मगर पुलिस उसकी तहरीर पर कोई ध्यान नहीं दी है क्योंकि पुलिस का कहना है कि उसका मृतका से संबंध ठीक नहीं था। गुरुवार को भी पुलिस डॉक्टर को कस्टडी में ही रखा। पुलिस ने ससुर को मुखाग्नि के लिए छोड़ा है।
विज्ञापन

.........
ससुर ने दी मुखाग्नि
भटहट में पोती और बहू को ससुर जवाहर प्रसाद ने मुखाग्नि दी। शव के घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। एक साथ दो चिताएं देखकर सबका दिल पसीज गया। सभी इस अनहोनी पर आंसू बहा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
शव को लेकर भी झड़प
पोस्टमार्टम हाउस पर शव को लेकर भी बवाल हुआ। वहां पर पहुंची गंगा शव को ससुर को सौंपे जाने का विरोध कर रही थी। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर शव ससुर को सौंपा और फिर भटहट में अंत्येष्टि कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed