{"_id":"59ab12df4f1c1b03278b4e8b","slug":"51504383711-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ठेके पर नहीं धुली जाएगी रेलवे की चादरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ठेके पर नहीं धुली जाएगी रेलवे की चादरें
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। अब ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले चादर, तकिया, तौलिये की धुलाई ठेके पर नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन स्थित मैकेनाइज्ड लांड्री में होगी। नवंबर तक बड़ी क्षमता की दो वाशिंग मशीनें यहां लगा दी जाएंगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
हमसफर एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों के चलने से बेडरोल (चादर, तकिया के गिलाफ, तौलिये) की किल्लत होने लगी। इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने तीन ट्रेनें कोचीन एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस व मौर्या एक्सप्रेस में दिए जाने वाले बेडरोल की धुलाई ठेके पर दे दी। अब रेलवे ने अपने मैकेनाइज्ड लांड्री की क्षमता बढ़ाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसी के तहत दो वाशिंग मशीनें लगाने की तैयारी है। इनके लगने के बाद रोजाना करीब दो हजार चादरों की धुलाई होगी।
अभी 4500 पैकेट की है क्षमता
मैकेनाइज्ड लांड्री में बेडरोल की धुलाई की क्षमता रोजाना 4500 पैकेट की है। एक पैकेट में एक सेट बेडरोल रहता है, जबकि गोरखपुर से 14 ट्रेनों में बेडरोल की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में है बेडरोल की सप्लाई
दादर एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, मौर्या एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस।