{"_id":"5990b7da4f1c1b08768b4643","slug":"51502656474-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार नहीं गूंजा संसद में इंसेफेलाइटिस का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार नहीं गूंजा संसद में इंसेफेलाइटिस का मुद्दा
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत का मुद्दा गरमाने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह पहला अवसर है कि संसद में इंसेफलाइटिस का मुद्दा नहीं गूंजा। वह इसलिए क्योंकि अब योगी आदित्यनाथ संसद में नहीं हैं। वह इस मुद्दे पर जितने संवेदनशील रहे अब तक देश का कोई भी सांसद नहीं रहा।
मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह जबसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का कार्य देख रहे हैं तब से हर संसद सत्र में योगी इंसेफलाइटिस का मुद्दा उठाते रहे हैं। इस मामले में क्या बेहतर हो सकता है वह बताते रहे। इस सत्र में यह मुद्दा नहीं उठा पर हमारे एजेंडे में योगी के सुझाव अब भी हैं। कहा कि उनके आने से पहले चिकित्सकों की एक हाई लेबल कमेटी यहां पर आई है, जो इंसेफेलाइटिस पर काबू पाने के उपायों की तलाश करेगी। नड्डा ने कहा कि इंसेफेलाइटिस की रोकथाम को केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। यहां के मामले को लेकर सभी लोग गंभीर हैं। यही कारण है कि प्रधान मंत्री के कहने पर पहले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल आई और आज वह खुद सीएम के साथ आए हैं।