{"_id":"5980e1b14f1c1b98798b479e","slug":"51501618609-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडी उद्यान का वेतन रुका, तीन थानेदारों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडी उद्यान का वेतन रुका, तीन थानेदारों से जवाब तलब
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं समेत आनलाइन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहने पर डीएम राजीव रौतेला ने उप निदेशक उद्यान का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इसी तरह उन्होंने मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर सहजनवां, गगहा और खजनी के थाना प्रभारियों व तहसील से नियुक्त थाना दिवस प्रभारियों से जवाब मांगा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये योजनाओं और आनलाइन शिकायतों की समीक्षा करेंगे। यही नहीं, सीएम इस दौरान किसी भी फरियादी से सीधे बात कर निस्तारण की गुणवत्ता भी जांचेंगे। सीएम की इस परीक्षा पर अच्छे नंबरों से पास होने के लिए डीएम ने मंगलवार की शाम सभी विभागों के अफसरों की बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों से जुड़े मामलों की समीक्षा की। सीएम की इस वीडियो कांफ्रेंसिंग को लेकर डीएम ने सभी विभागों के अफसरों को करीब पखवारे भर पहले भी आगाह किया था। आनलाइन शिकायतों के निस्तारण को लेकर लगातार समीक्षा बैठके हो रही हैं। हालांकि सीएम की परीक्षा में अब जिला पास होता है या फेल, इसकी जानकारी बुधवार को ही हो पाएगी।
बैठक के दौरान डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, चिड़ियाघर, तहसील दिवस, किताब/यूनीफार्म वितरण, ऋ ण माफ ी, संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारियों/राहत गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान, प्रधानमंत्री फ सल बीमा योजना आदि के अभी तक की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में सीडीओ अनुज सिंह, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह, जीडीए के चीफ इंजीनियर संजय सिंह समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।