{"_id":"5948009b4f1c1b115e8b4568","slug":"51497890971-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश योगी एक बार फिर नए कीर्तिमान की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश योगी एक बार फिर नए कीर्तिमान की ओर
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। पिछले वर्ष अंबेडकर नगर में लगातार 76 घंटों तक योग करने वाले डुमरियागंज के अल्लापुर मझारी गांव निवासी महेश योगी एक बार फिर नए कीर्तिमान बनाने की राह पर हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुजरात के अहमदाबाद स्थित जीएमडीसी ग्राउंड में पतंजलि योगपीठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चल रहे 51 घंटों के योगा मैराथन में सोमवार की सुबह से महेश योगी अनवरत योग करने में जुटे हुए हैं। बताते चलें कि उनके बगल में बने मंच पर योग गुरू बाबा रामदेव भी योग करवा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 21 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। अल्लापुर मझारी गांव निवासी महेश ने योग व शास्त्र की शिक्षा अयोध्या से ली। इससे पूर्व महेश योगी ने अंबेडकर नगर जिले के कटहरी स्थित देव इंद्रावती डिग्री कॉलेज में 13 दिसंबर 76 घंटे तक योग कर कीर्तिमान बनाया था। योगगुरु बाबा रामदेव ने इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योगपीठ की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में महेश योगी को आमंत्रित किया। सोमवार को सुबह पांच बजे से शुरू 51 घंटे के योग मैराथन में महेश शामिल हुए हैं। महेश योगी को नया कीर्तिमान बनाने के लिए विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि, अखिलेश त्रिपाठी, अनूप पांडेय, केडी द्विवेदी, महेंद्र वर्मा, डॉ.भास्कर शर्मा, राजेश्वर त्रिपाठी, श्यामसुंदर अग्रहरि आदि ने शुभकामना दी है।
विज्ञापन