फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   यूपीएससी प्री : जनरल स्टडीज आसान, सीसैट ने किया परेशान

यूपीएससी प्री : जनरल स्टडीज आसान, सीसैट ने किया परेशान

Sun, 18 Jun 2017 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 18 Jun 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
यूपीएससी प्री : जनरल स्टडीज आसान, सीसैट ने किया परेशान
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा में जनरल स्टडीज का पेपर आसान रहा। इससे प्रतियोगी परीक्षार्थियों के चेहरे खिले दिखे लेकिन सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट (सीसैट) ने प्रतियोगी परीक्षार्थियों को परेशान किया। उलझाने वाले प्रश्न हल करने में दिक्कत हुई। प्रारंभिक परीक्षा के पेपर दो पालियों में कराए गए। दो पेपरों में चार सौ नंबर के 180 प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के 20 केंद्रो में हुई। किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की रिपोर्ट नहीं मिली है। करेंट अफेयर्स के प्रश्न खूब आए। यह पेपर सरल बताया गया लेकिन प्राचीन भारत के इतिहास और आधुनिक भारत के इतिहास से संबंधित कुछ सवाल कठिन रहे। दोपहर की पाली में सीसैट का पेपर कराया गया। इसके एक हिस्से में रीजनिंग के प्रश्न आए, जो कि सरल बताए गए। मैथ के प्रश्न उलझाने वाले रहे हैं। लंबे और घुमाकर पूछे गए सवालों ने जवाब देने में परेशानी खड़ी की। माइनस मार्किंग ने परीक्षार्थियों को तुक्का मारने से रोका।
विज्ञापन



जनरल स्टडी के कुछ सवाल
:: आर्थिक नीतियों का जीडीपी का क्या योगदान है?
:: भारत में मताधिकार और निर्वाचित होना कौन से अधिकार में आता है?
:: सूर्य मंदिर के लिए कौन सा मंदिर विख्यात है?


क्या बोले प्रतियोगी
मैथ ने बढ़ाई टेंशन
जनरल स्टडीज के सवाल आसान थे। इतिहास के सवाल घूमाकर पूछे गए थे। मैथ के सवालों नेे काफी परेशान किया। रीजनिंग आसान लगी। काफी अरसे से तैयारी कर रहा हूं। क्वालीफाई करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीनिवास विश्वकर्मा, देवरिया

न्यूज पेपर पढ़ना आया काम
पेपर में करेंट अफेयर्स से जुडे़ ज्यादातर सवाल पूछे गए थे। इसकी तैयारी में न्यूज पेपर रोजाना पढ़ना काम आया है। रीजनिंग आसान रहा, पैसेज काफी टफ और लंबे थे। जनरल स्टडीज आसान रहा।
- धर्मप्रकाश, झंगहा

140 सवालों को किया हल
आईएएस की तैयारी करने वालों के लिए पेपर आसान था। पिछले साल से थोड़ा हटकर सवाल पूछे गए थे, हर सेक्शन ठीक से साल्व किया है। 140 सवालों को हल किया है। पास होने की उम्मीद है।

- रवि श्रीवास्तव, गोरखपुर

एवरेज रहा पेपर
दोनों पालियों में पूछे गए सवाल एवरेज थे। रीजनिंग में मैथ से जुड़े सवालों ने थोड़ा पेरशान किया। जनरल स्टडीज बेहद आसान लगा। छह से आठ घंटे की रोजाना पढ़ाई करता हूं।
- प्रवीन पांडेय, खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed