{"_id":"594444a94f1c1b157e8b45aa","slug":"51497646249-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए का नया कोर्स एक जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए का नया कोर्स एक जुलाई से
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के नए सीए कोर्स को लागू कर दिया गया है। नया कोर्स सीपीटी, आईपीसीसी की जगह नए फाउंडेशन एयर इंटरमीडिएट कोर्स के नाम से जाना जाएगा। बोर्ड ऑफ स्टडीज की ओर से जारी नए कोर्स को केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने मंजूरी दे दी है।
गोरखपुर शाखा के चेयरमैन सीए शिशिर दूबे ने बताया कि नए संशोधित कोर्स के लिए एक जुलाई से पंजीकरण होगा। यदि किसी छात्र ने सीपीटी पास कर लिया है तो 30 जून 2017 तक रजिस्ट्रेशन करवाने पर ही उसे पुराने कोर्स की पात्रता रहेगी अन्यथा उन्हें नए कोर्स में पंजीयन करवाना होगा।
उन्होंने बताया कि नए कोर्स में अब विद्यार्थी इंटरमीडिएट पास करने के बाद चार महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग करके तीन साल की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग ज्वाइन कर सकता है, जबकि पुराने कोर्स में आईपीसीसी के प्रथम ग्रुप को पास करना अनिवार्य था। इसके अलावा विद्यार्थी डायरेक्ट एंट्री के माध्यम से ग्रेजुएशन करने के बाद चार सप्ताह की ट्रेनिंग लेकर आर्टिकलशिप ज्वाइन कर सकता है। डायरेक्ट एंट्री में अगर विद्यार्थी स्नातक है और निश्चित मार्क से ज्यादा हासिल किया है, तो उसे फाउंडेशन या सीपीटी नहीं देना होगा और वो सीधे इंटरमीडिएट में रजिस्टर हो सकेगा।
विज्ञापन
------------
फाउंडेशन कोर्स में होंगे चार पेपर
फाउंडेशन कोर्स में चार पेपर होंगे। इसमें दो सब्जेक्टिव और दो आब्जेक्टिव पेपर होंगे। आब्जेक्टिव पेपर में माईंनस मार्किंग भी होगी, इसमें प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत और एग्रीगेट 50 प्रतिशत आने पर उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।