फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हादसे में युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल

हादसे में युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल

Mon, 12 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, मौसेरा भाई घायल
महराजगंज। तिलक में शामिल होने घुघली थाना क्षेत्र के भुवनी दासटोला आए मौसेरे भाई की हादसे में मौत हो गई। जबकि जिस युवक का रविवार को तिलक था, वह और एक अन्य युवक घायल हो गए। हादसा घुघली कस्बे के दक्षिण तिवारी चौराहे पर किसी वाहन की चपेट में आने से हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद शादी वाले घर के लोग गमगीन हो गए है। तिलक समारोह टाल दिया गया है
विज्ञापन

घुघली थाना क्षेत्र के भुवनी दासटोला के रहने वाले सुरेश सिंह के बेटे रमेश का तिलक रविवार को था। इसमें शामिल होने के लिए रमेश के मौसेरे भाई सुरेंद्र पुत्र लालधर निवासी पड़री जिला कुशीनगर आए थे। इनके साथ कुशीनगर जिले के बड़गांव निवासी अनिल पुत्र सुदर्शन भी थे। बीती रात रमेश, सुरेंद्र और अनिल बाइक से घुघली कस्बे से सामान खरीद कर वापस लौट रहे थे। ये लोग बाइक से जैसे ही तिवारी चौराहे के पास पहुंचे, सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गए। सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। घुघली थानाध्यक्ष रमाकर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल रमेश को परिवार वालों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

समय से नहीं पहुंची एंबुलेंस, गुस्साए लोग
घुघली। स्थानीय कस्बे के दक्षिण तिवारी चौराहे पर हुए हादसे के बाद समय से एंबुलेंस न पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो उठे। इतना ही नहीं, 100 नंबर पुलिस भी फोन करने पर नहीं पहुंची। लोगों ने कहा कि 100 और 108 नंबर पर फोन करने के बाद भी समय से सेवा नही मिली। घंटेभर बाद किसी ने घुघली पुलिस को सूचना किया तो मौके पर एसओ रमाकर यादव पहुंचे। उन्होने घायल को तुरन्त अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटे भर तड़पता रहा घायल रमेश
घुघली। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रमेश तड़प रहा था। न तो एंबुलेंस समय से आई और न ही पुलिस ही समय से पहुंची। करीब एक घंटे तक वह दर्द से कराहता रहा। आसपास के कुछ लोग उसकी मदद में लगे रहे। रात होने के कारण अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी हुई। गनीमत रही कि घंटेभर बाद घुघली पुलिस पहुंची तो उसे इलाज के लिए भेजा गया।
गम में डूबे सुरेंद्र के परिजन
घुघली। कुशीनगर जिले के पड़री गांव निवासी सुरेंद्र की मौत से परिवार पर वज्रपात हो गया है। उनकी मौसी का पूरा परिवार गम में डूबा है। रविवार को मौसेरे भाई रमेश का तिलक था। सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी। मगर बीती रात की घटना से खुशियों को गम में बदल दिया। सुरेंद्र मौसेरे भाई के तिलक में शामिल होने आया था। वह खुशी के माहौल में मौसेरे भाई के साथ सामान खरीदकर वापस लौट रहा कि एक दुघर्टना ने उसे सदा के लिए सभी से दूर कर दिया।

गंभीर रूप से घायल रमेश अस्पताल में भर्ती
घुघली। इस दुघर्टना में घायल रमेश भुवनी दास टोला के रहने हैं। इनकी शादी पड़ोस के गांव भुअनाटोला सुखापट्टी में बलिराम की बेटी से होनी है। तिलक रविवार को था। मगर इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घायल रमेश का इलाज गोरखपुर में हो रहा है। ससुराल पक्ष समेत परिवार के सभी लोग उसके सलामती की दुआ कर रहे हैं। रमेश की मां का निधन कुछ साल पहले ही हो चुका है।

मौसेरे भाई के तिलक में शामिल होने आए थे कुशीनगर के सुरेंद्र
दक्षिण तिवारी चौराहे पर किसी वाहन की चपेट में आ गए थे बाइक सवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed