फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   5 people fainted after eating puri sabji in kushinagar

यूपीः रात में पूरे परिवार ने खाई थी पूड़ी-सब्जी, पांच लोग अगले दिन शाम तक रहे बेहोश

Sun, 24 Nov 2019 07:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Nov 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
5 people fainted after eating puri sabji in kushinagar
अस्पातल में भर्ती पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बरिया पट्टी गांव में रविवार को पूरे दिन एक परिवार के पांच लोग अचेत रहे। दोपहर में इनमें से एक की नींद खुली तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। सभी का इलाज दुदही सीएचसी में चल रहा है। मामला फूड प्वाइजनिंग का बताया जा रहा है। इस परिवार के 6 लोगों ने शनिवार की रात एक साथ पूड़ी सब्जी खाया था।

विज्ञापन


विशुनपुर बरिया पट्टी के बहपुरवा बड़का टोला निवासी चंद्रिका यादव के घर में शनिवार की रात में पूड़ी सब्जी बना था। खाना पकाने के लिए पहले प्रयोग किए जा चुके तेल में से बचे तेल का उपयोग किया गया। इस भोजन को चंद्रिका (60), कुंती (56), रिंकू (28), तूफानी (18), मंजेश (7) और रामजीत (15) ने खाया। रविवार को दिन में करीब 12 बजे रामजीत की नींद खुली तो सभी लोगों को बेहोश देखा और जगाने का प्रयास किया। रामजीत ने किसी मेडिकल स्टोर्स से दवा खरीद कर सभी को खिलाया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


रविवार को शाम करीब 6 बजे यह बात उसने पड़ोसियों को बताई। पड़ोसियों ने सभी को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात आरबी चौहान, जनमेजय सिंह, जय सिंह रमेश प्रसाद आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने उपचार शुरू किया।कुछ देर बाद सभी की हालत में सुधार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजीत ने बताया कि घर मे तीन दिन पहले मिठाई बना था। उसी बचे तेल में पूड़ी सब्जी बनाकर खाने के बाद सभी लोग अचेत हो गए थे। फार्मासिस्ट आर बी चौहान ने बताया कि हालत में सुधार है। फूड प्वाइजनिंग के चलते लोग बीमार पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed