{"_id":"5d18d08e8ebc3e3c797c4f98","slug":"5-arrest-with-theft-jewelry-gorakhpur-city-news-gkp3121484185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के छह लाख के गहने के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के छह लाख के गहने के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी के गहने बेचने व खरीदने वाले गिरफ्तार
गोरखपुर। कैंट इलाके की रेलवे चौकी की पुलिस ने रविवार की सुबह मोहद्दीपुर के पास पांच लोगों को गिरफ्तार करके चोरी के छह लाख के गहने बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों में से कुशीनगर के दो स्वर्ण व्यवसायी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों चोरी के गहने खरीदने आए थे।
इंस्पेक्टर कैंट रवि राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस मोहद्दीपुर चौराहे पर खड़ी थी। तभी तीन युवक बैग लिए वहां खड़े दिखे। उसी दौरान दो व्यक्ति और आए और उनसे बात करने लगे। पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहपुर के आजाद नगर, बिछिया निवासी शुभम, पंकज, कैंट के स्टेडियम कॉलोनी निवासी अकबर और कुशीनगर के कसया निवासी आयुष उर्फ राजन वर्मा व संतोष वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आयुष और संतोष स्वर्ण व्यवसायी हैं। कसया में उनकी सोने-चांदी के गहनों की दुकान है। दोनों चोरी के गहनों को कम दाम में खरीदते थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से दो माह पूर्व रेलवे कॉलोनी स्थित एक मकान से चुराए गए पांच सोने के कंगन, चार चूड़ियां, एक लाकेट लगी चेन सहित 26.50 ग्राम सोना बरामद किया गया।
-----
रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के घर चोरी में थे शामिल
गोरखपुर। रेलवे गोल्फ कॉलोनी निवासी डिप्टी चीफ इंजीनियर कंस्ट्रक्शन अखिलेश त्रिपाठी के घर बीते 16 मई को हुई चोरी की वारदात में शुभम, पंकज, अकबर और दुर्गेश भी शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने डिप्टी इंजीनियर के निजी वाहन के चालक रिशू, अभिषेक और राज को 27 मई को गिरफ्तार किया था। उनके पास से कुछ गहने बरामद हुए थे। शुभम, पंकज, अकबर और दुर्गेश बाकी के गहनों को लेकर फरार थे। पुलिस अभी दुर्गेश को तलाश रही है। करीब 35 लाख के गहने चोरी होने के बाद डिप्टी इंजीनियर की पत्नी क्षमा त्रिपाठी ने केस दर्ज कराया था।