{"_id":"5c365122bdec2256cb7250ed","slug":"41547063586-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर वार्ड से कूड़ा उठा पाना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर वार्ड से कूड़ा उठा पाना होगा आसान
Thu, 10 Jan 2019 01:23 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
60 मैजिक नियमित उठाएंगी कूड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अब शहर के हर वार्ड से नियमित कूड़ा उठा पाना और आसान हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 60 मैजिक, दो मिनी चेन एक्सलेटर और एक-एक स्वीपिंग मशीन तथा कांपेक्टर खरीदा है। बुधवार को कचहरी क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में मेयर सीताराम जायसवाल और डीएम व प्रभारी नगर आयुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने हरी झंडी दिखाकर इनको रवाना किया।
मेयर ने कहा कि नए वाहनों के आ जाने से महानगर के सभी वार्डो में नए पुराने मिलाकर दो-दो मैजिक वाहन दिए जाएंगे। इससे संकरी गलियों में भी ये वाहन पहुंच सकेंगे और गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डब्बों में लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि नए वाहनों के आ जाने से महानगर के सभी वार्डो में नए पुराने मिलाकर दो-दो मैजिक वाहन दिए जाएंगे। इससे संकरी गलियों में भी ये वाहन पहुंच सकेंगे और गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डब्बों में लेंगे।
विज्ञापन
महराजगंज के गो-सदन भेजे गए 600 साड़
मेयर ने यह भी बताया कि अब तक शहर में घूम रहे 600 साड़ पकड़कर महराजगंज के मधवलिया गो-सदन भेजे जा चुके हैं। यह अभियान चलता रहेगा। बताया कि निगम शहर में जितने भी डेयरी या पशु चालक हैं, सर्वे कर उनकी पूरी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। सड़क पर गोबर आदि के तौर पर गंदगी फैलाने या फिर खुले में जानवर छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन