फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   unveiled cashvan loot

कैशवैन लूटकांड का पर्दाफाश

Wed, 02 Jan 2019 11:36 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 02 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
unveiled cashvan loot
हाटा कोतवाली क्षेत्र में कैश वैन से हुई लूट का खुलासा करते एसपी राजीव नारायण मिश्र और साथ में मौजूद पुलिस के जवान तथा लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर। 23 दिन पूर्व कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में रेडिएंट कंपनी के कैशवैन से हुई पूर्वांचल की सबसे बड़ी लूट का बुधवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। घटना में शामिल तीन लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छितौनी चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई रकम में से 46,36,200 रुपये, दस लाख की जमीन रजिस्ट्री के कागजात, घटना में प्रयुक्त बोलेरो और दो पिस्टल, कारतूस बरामद हुए हैं। येे गोरखपुर, देवरिया और सीवान (बिहार) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


एसपी राजीव नारायण मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दस दिसंबर को हाटा कोतवाली क्षेत्र में रेडियंट कंपनी के कैशवैन से सशस्त्र बदमाशों ने फायरिंग कर 1.71 करोड़ रुपये लूट लिए थे। मामले के पर्दाफाश के लिए पांच टीमें और एसटीएफ भी लगी थी। सीसीटीवी फुटेज और सर्विंलास की मदद से लुटेरों को चिह्नित कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि कैशवैन लूटकांड में शामिल बदमाश गोरखपुर से लूटी गई रकम लेकर सीवान ले जा रहे हैं। पुलिस ने छितौनी चौराहे पर घेराबंदी कर बोलेरो सवार तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान सतीश जायसवाल निवासी लार चौक थाना लार जिला देवरिया, रामभवन निवासी जंगल धूसड़ थाना पिचराइच जिला गोरखपुर और नागेंद्र निवासी राजपुर थाना रघुनाथपुर जिला सीवान (बिहार) के रूप में हुई। इनके पास से 46,36,200 रुपये, दस लाख की जमीन की रजिस्ट्री के कागजात, लूट में प्रयुक्त बोलेरो और दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने बताया कि रेकी के बाद तीन अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। रामभवन ने लूट की रकम के बंटवारे में मदद की थी और नागेंद्र ने बोलेरो चालक की भूमिका निभाई थी। जबकि रामभवन का फरार भाई अच्छेलाल लूट भी घटना में शामिल था। दो बदमाश अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनमें से एक सीवान और दूसरा गोरखपुर का है।


उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस टीम को डीजीपी की ओर से पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है। आईजी जय नारायण सिंह ने भी गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed