{"_id":"5c2bb863bdec22569f267c72","slug":"41546369123-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा भरोसा, फिर बनेगी मोदी सरकार : शिवप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा भरोसा, फिर बनेगी मोदी सरकार : शिवप्रकाश
Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भाजपा के केंद्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि हमारे पास कार्यकर्ताओं की फौज है। उनके बल पर हम 2019 में फिर विजय पताका फहराएंगे। मोदी के नेतृत्व में भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। इसका हमें विश्वास नहीं, पूरा भरोसा है। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा, चार साल में हमने जनहित के अनेक कार्य किये हैं। उसके बल पर आगामी चुनाव जीतेंगे।
शिवप्रकाश एवं बंसल मंगलवार को भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति के सात मोर्चों, नौ प्रकल्पों, 17 प्रकोष्ठों और 19 विभागों के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। शिवप्रकाश ने कहा कि 30 लाख कार्यकर्ता चुनावी बेड़ा पार कराएंगे। हमें उन्हें सहेजने की जरूरत है। उनके बल पर हम 51 प्रतिशत मत हासिल करेंगे। सुनील बंसल ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि 2019 में केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली और संगठनात्मक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान प्रदेश मंत्री एवं विधायक पंकज सिंह ने कहा कि 2019 में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जो दिशानिर्देश प्राप्त हुए हैं, उनका पालन प्राथमिकता है। नेतृत्व पर पूरा भरोसा कर हमें अगली लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। बैठक में प्रेमचंद मिश्रा, कामेश्वर सिंह, देवेंद्र प्रताप यादव, विनोद राय, दुर्गा प्रसाद, राय, सज्जन मणि त्रिपाठी, सत्येंद्र सिन्हा, बेचनराम, रंजना गुप्ता, अर्चना सिंह, उर्मिला, रितेश सिंह, उर्मिला त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।