{"_id":"5b465c144f1c1b77468b6018","slug":"41531337748-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठहरिए, जल्दबाजी में कहीं जान न चली जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठहरिए, जल्दबाजी में कहीं जान न चली जाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पकड़े जाने पर जुर्माना दे देना और फिर बिना हेलमेट लगाए चलना अब बाइक सवारों को भारी पड़ेगा। पुलिस ने यदि आपको बिना हेलमेट पकड़ा तो जुर्माना भरना ही होगा, शपथ पत्र पर 25 बार लिखकर भी देना होगा कि दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। प्रपत्र पर आपकी नौकरी, पढ़ाई, घर, हर एक जानकारी भरी जाएगी। समय-समय पर इसकी जांच भी की जाएगी कि आप हेलमेट लगा रहे हैं या नहीं। अगर इसके बाद भी आप पकड़े गए तो ट्रैफिक पुलिस आपका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की पैरवी करेगी।
यह अभियान एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन 16 लोगों का ब्योरा दर्ज किया गया। इस दौरान लोगों से हेलमेट न पहनने की वजह भी पूछी गई। ज्यादातर पढ़े-लिखे लोगों ने जल्दबाजी में हेलमेट न पहने की बात बताई। एक रेलकर्मी ने आफिस में हेलमेट रखने की जगह न होने की दलील दी। इन सभी की एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने अपने कार्यालय में बैठाकर काउंसिलिंग की और हेलमेट का महत्व समझाया। बकौल एसपी ट्रैफिक हेलमेट न पहनने वाले एक हजार लोगों का ब्योरा जुटाने के बाद इसकी समीक्षा भी की जाएगी कि ऐसा न करने वालों में अनपढ़ ज्यादा हैं या पढे़-लिखे। इस आधार पर ही लोगों की काउंसिलिंग की व्यवस्था की जाएगी।
धर्मशाला के रवींद्र कुमार - नहाने जा रहे थे
तिवारीपुर के तनवीर - नई बाइक है
बैंक रोड के सौरभ सिंह - हेलमेट भूल गए
दाउदपुर के संजय मौर्या - जल्दबाजी में थे
मालवीयनगर के नागेंद्र राय - कानून से नहीं डरता हूं
नगवां के सुशील द्विवेदी - हेलमेट चोरी हो गया
गोरखनाथ के अनिकेत - स्कूल जा रहे थे
तारामंडल के आनंद - गलती से छूट गया
हुमायूंपुर के अंकित - माइग्रेन है, दिक्कत होती है
कुशीनगर के राजेश - हेलमेट भूल गए
जाफरा बाजार के फरहत - आफिस में छूट गया
चिलुआताल के देवब्रत - दोस्त के घर भूल गए
मानीराम के संतोष - जल्दबाजी में भूल गए
शाहपुर के किशन - बगल में ही जा रहा था
बिछिया के हरिकेश - ऑफिस में रखने की जगह नहीं
जलकल के सुनील - टैंकर निकालने जा रहे थे
सुधाकर - मेरी लापरवाही है
सोनू - लापरवाही के चलते
हेलमेट पहनने से आपकी जान बचेगी। यह बात लोगों को समझाई जा रही है। जुर्माने के बाद भी लोग अमल नहीं कर रहे। इस वजह से अब शपथ पत्र भराया जा रहा है। लगातार चेकिंग भी की जाएगी कि लोग शपथ पत्र का पालन कर रहे हैं या नहीं। ऐसा न करने वालों के लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन
- आदित्य वर्मा, एसपी ट्रैफिक

हेलमेट न पहनने के अजब-गजब बहाने