फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हल्की बारिश में कई इलाकों में जलभराव

हल्की बारिश में कई इलाकों में जलभराव

Sun, 24 Jun 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 24 Jun 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
हल्की बारिश में कई इलाकों में जलभराव
शहर में हल्की बारिश में ही जलभराव हो गया।
गोरखपुर। अभी मानसून आने में कुछ दिन बाकी है, लेकिन उसके पहले हुई हल्की बारिश से ही शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। शनिवार को भोर में हुई बारिश का पानी दाउदपुर, गोलघर, धर्मशाला, महुई सुघरपुर समेत कई इलाकों में दोपहर तक भरा रहा। सबसे खराब स्थित दाउदपुर में नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के घर पास नजर आई। यहां पानी निकालने के लिए नगर निगम को पंपिंगसेट का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर निगम शहर के विभिन्न बड़े-छोटे नालों की सफाई करा रहा है। वहीं कई इलाके ऐसे हैं, जहां नगर निगम प्रशासन की लापरवाही की वजह से सही ढंग से सफाई नहीं हो सकी है। शनिवार को भोर में हुई हल्की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। दोपहर बाद नगर निगम की टीम जलभराव वाले इलाकों में पहुंची और चोक नालों को खोला, जिसके बाद पानी निकल सका।
विज्ञापन

 

बारिश से गिरा तापमान, मिली राहत

भोर में हुई बारिश की वजह से शनिवार को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। अधिकतम तापमान करीब छह डिग्री कम होकर 36 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार को दिन भर पुरवा हवा चली और वातावरण में करीब 94 प्रतिशत तक नमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

42 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा

सुबह 3:20 बजे से 7:00 बजे तक गोरखपुर में करीब 31 मिलीमीटर बारिश हुई। साथ ही करीब 42 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। यह बारिश गोरखपुर के उत्तर पूर्वी इलाके में हुई। दक्षिण पश्चिम इलाके में केवल तेज हवा चली। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि रविवार को आकाश साफ रहेगा। पछुआ हवा चलने की वजह से गर्मी थोड़ी बढ़ेगी। 25 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed