फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीएनबी ब्रांच में लगी आग, अफरातफरी

पीएनबी ब्रांच में लगी आग, अफरातफरी

Thu, 15 Feb 2018 09:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 15 Feb 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी ब्रांच में लगी आग, अफरातफरी
DEMO - फोटो : अमर उजाला
पादरी बाजार। महुआ तिराहा पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की वजह बैंक में लगे बिजली के मीटर में शार्ट-सर्किट बताई जा रही है। फायर सर्विस की टीम सूचना पर पहुंची, लेकिन कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के करीब बैंक में कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक बैंक धुएं से भर गया। ग्राहक बैंक के अंदर से भागने लगे। शाखा प्रबंधक एसएनराम यादव का कहना है कि मीटर वाले बोर्ड से अचानक चिंगारी निकली और चारों तरफ धुआं फैल गया। बैंक में एक ही दरवाजा होने से कर्मचारी और ग्राहक भयभीत हो गए।
विज्ञापन
आग फैल पाती, इसके पहले कर्मचारियों ने अग्नि शमन यंत्र से उसे बुझाने में जुट गए। किसी ने फायर सर्विस को सूचना दी। उसके पहले आग पर काबू पा लिया गया। बैंक में रखा सामान और अभिलेख सुरक्षित है। मकान पूर्व पार्षद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed