{"_id":"5a6746364f1c1b92268b6041","slug":"41516717622-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विधायक ने रुकवाया घटिया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विधायक ने रुकवाया घटिया निर्माण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
नगर विधायक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत नगर में सड़क के साथ बन रही नाली के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इससे नाराज नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल ने मंगलवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। विधायक ने कहा कि नाली निर्माण में घटिया ईंट लगाई गई है। मोटे ग्रेड के भूरे बालू की जगह महीन बालू का इस्तेमाल किया गया। सीमेंट और बालू का जो अनुपात 4:1 का होना चाहिए था, वह 12:1 का पाया गया। उन्होंने कहा कि अब नए सिरे से नाली का निर्माण कराया जाना चाहिए। इस पर नगर निगम के अफसरों ने सहमति जताई है।
साकेत नगर में अवस्थापना निधि के 50 लाख रुपये से सड़क, नाली का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन काम की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद कनकलता सिंह और उनके प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम के अफसरों से की। अफसरों ने हस्तक्षेप किया तो तीन दिन तक काम बंद रहा लेकिन मंगलवार को ठेकेदार ने दोबारा कार्य शुरू करा दिया। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद ने पूरे मामले की जानकारी नगर विधायक को दी। नगर विधायक ने नगर निगम के सहायक अभियंता एसबी तिवारी और अवर अभियंता विवेकानंद को साथ लिया और मौके पर पहुंच गए। अभियंता की मदद से ही निर्माण सामग्री और उसकी गुणवत्ता की जांच कराई गई। इससे पता चला कि नाली निर्माण में थर्ड ग्रेड की ईंट लगाई जा रही है।
विधायक ने बताया कि नगर निगम के अभियंताओं ने भी घटिया निर्माण की बात स्वीकार की है। साथ ही नए सिरे से गुणवत्तापरक काम कराने का भरोसा दिलाया है। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक निर्माण कार्य रुका रहेगा। सड़क या फिर नाली निर्माण में भ्रष्टाचार की खुली छूट अब किसी को नहीं मिलेगी। जनता की सरकार है। हर काम पर निगाह रखी जाएगी।