फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक 26 को

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक 26 को

Mon, 11 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक 26 को
कुशीनगर। सुकरौली के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की तरफ से ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस पर चर्चा के लिए बैठक की तिथि तय कर दी गई है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 26 सितंबर को बैठक होगी। सुकरौली के कई क्षेत्र पंचायत सदस्य पिछले दिनों डीएम से मिले थे और ब्लॉक प्रमुुख के अविश्वास जताते हुए नोटिस दिया था। उधर, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक की तिथि तय हो जाने के बाद प्रमुख समर्थकों और विरोधी खेमे में जोर आजमाइश तेज हो गई है।
विज्ञापन

चार सितंबर को सुकरौली ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ डीएम से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए ज्ञापन सौंपा था। जवाब में उसके दूसरे दिन ब्लॉक प्रमुख ने भी अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों के साथ डीएम से कैंप कार्यालय पर मिलकर बहुमत होने का दावा किया था। दोनों पक्षों के दावों को देखते हुए डीएम ने अपनी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजकर निर्देश प्राप्त करने की बात कही थी।
विज्ञापन

सुकरौली ब्लॉक के एडीओ पंचायत अवधेश राय ने बताया कि 26 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक कराने का निर्देेश प्राप्त हुआ है। बैठक एसडीएम हाटा की देखरेख में होगी। बैठक की तिथि तय होने पर दोनों खेमों में सरगर्मी बढ़ गई है। दोनों पक्ष के समर्थक बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के प्रयास में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed