{"_id":"59a327164f1c1bb3488b48b7","slug":"41503864598-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनौली से दिल्ली वाया मेंहदावल होकर चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनौली से दिल्ली वाया मेंहदावल होकर चलेंगी बसें
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। बाढ़ के चलते सड़कों के टूटने से गोरखपुर से सोनौली तक बसें अभी नहीं चल पाएंगी। सोनौली से दिल्ली जाने वाली बसें मेंहदावल वाया कैंपियरगंज के रास्ते सोमवार से चलने लगेंगी। उधर, जंगल कौड़िया से सोनौली तक बसों का संचालन रविवार से शुरू हो गया।
मानीराम से जंगल कौड़िया तक कई जगह सड़कों के धंसने और टूटने के कारण रोडवेज प्रशासन अभी बसों का संचालन नहीं कर पाएगा। सोनौली से गोरखपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के सामने दो विकल्प हैं। वे जंगल कौड़िया तक किसी अन्य साधन से पहुंचकर रोडवेज की बस से सफर कर सकते हैं। इसके अलावा उनके सामने नौतनवां से गोरखपुर के लिए बस सेवा का विकल्प मौजूद है। गोरखपुर से वाराणसी मार्ग पर सीधी बस सेवा पहले ही शुरू हो चुकी है। सिद्धार्थनगर में अभी बसें नहीं चल पा रही हैं। रोडवेज के आरएम एसके राय ने बताया कि रविवार को सोनौली से कैंपियरगंज, मेंहदावल होकर एक बस ट्रायल के तौर चलाई गई। कहीं भी दिक्कत नहीं आई, सोमवार से इस रूट पर दिल्ली और आनंद विहार की बसें चलने लगेंगी।