{"_id":"59809b534f1c1b1c038b4614","slug":"41501600595-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला नगर निगम का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला नगर निगम का डंडा
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान जमा भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को नौसड़ चौराहे के चारों तरफ करीब 300 मीटर के दायरे में नगर निगम ने सारे स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाए। इस दौरान एसपी ग्रामीण भी मौजूद रहे।
शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण की भरमार है। सड़क किनारे दोनों पटरियों पर लोगों ने अस्थायी ही नहीं स्थायी अतिक्रमण भी कर रखा है। नगर निगम की अपील के बावजूद यह लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात को देखते हुए नगर निगम ने सख्ती का फैसला किया है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस बल के सहयोग से नौसड़ चौराहे के आसपास लखनऊ रोड, बनारस रोड और राप्ती पुल तक अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 20 से ज्यादा गुमटियां हटाई गईं। कई स्थायी निर्माण, जिनमें दीवारें और दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सड़क पर से बनाई गई सीढ़ियां शामिल हैं, को भी तोड़ा गया। लोगों को फिर से अतिक्रमण करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एसपी ग्रामीण समेत काफी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से अतिक्रमण अभियान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला, आरआई अनिल सिंह, अवध किशोर श्रीवास्तव, ज्ञान पांडेय, बेलीपार थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।