फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चोरी से मछली पकड़ने वालों को पुलिस के हवाले किया

चोरी से मछली पकड़ने वालों को पुलिस के हवाले किया

Sun, 09 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
चोरी से मछली पकड़ने वालों को पुलिस के हवाले किया
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा जहदा स्थित पोखरे के पट्टेदारों ने बीती रात तीन मछली चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया और उन्हें यूपी-100 पुलिस के हवाले कर दिया। ग्राम सभा स्थित पोखरी की नीलामी लगभग ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। जिसका ठेका गांव के ही यूसुफ व फरियाद को मिला है। जिसमें वे मछली पालन करते हैं। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे गांव के अर्जुन, छोटेलाल व अर्जुन का साला तीनों चोरी से पोखरी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों की आवाज व सुगबुगाहट से यूसुफ की नींद खुल गई। जिसके बाद यूसुफ ने अपने सहयोगी फरियाद को जगाया और उनके साथ मिलकर मछली मार रहे तीन को मौके पर ही जाल के साथ पकड़ लिया। यूसुफ ने तुरंत 100 डायल पर फोन कर घटना की जानकारी दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे 100 नंबर की पुलिस को यूसुफ ने तीनों चोरों को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed