{"_id":"593ed4561126f481588b4593","slug":"41497289814-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने बीडीओ कक्ष पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने बीडीओ कक्ष पर जड़ा ताला
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोटन (सिद्धार्थनगर)। खंड विकास अधिकारी के रवैए से क्षुब्ध ग्राम प्रधानों ने सोमवार को बीडीओ कक्ष में ताला जड़ दिया।
जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानों ने बीडीओ पर मनमानी का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि जब तक बीडीओ का तबादला नहीं होगा, वह ताला नहीं खोलेंगे।
बीडीओ और ग्राम प्रधानों में महीनों से गतिरोध बना हुआ है। दो दिन पहले प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बीडीओ के तबादले की मांग की थी। सोमवार को ग्राम प्रधानों ने बीडीओ कक्ष पर ताला लगा दिया। ग्राम प्रधानों का कहना था कि बीडीओ लंबे समय से ब्लाक कार्यालय पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। विकास कार्यों में उनकी कोई रूचि नहीं है। तैनाती के बाद से ही ब्लाक क्षेत्र में विकास ठप है। मनरेगा मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल पा रही। वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन व शादी अनुदान के लिए पात्र व्यक्ति परेशान हैं। प्रधानमंत्री आवास में घोर लापरवाही के कारण लक्ष्य प्रभावित हो रहा है। जब तक बीडीओ का स्थानांतरण नहीं हो जाएगा, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में सुरेंद्रमणि त्रिपाठी, रामकेश यादव, शंभू प्रसाद जायसवाल, अमित सिंह, दूधनाथ, रामबहाल चौरसिया, मुराती, अंजुम, रामजीत, धीरेंद्र नाथ चौबे, रुखसाना खातून, इंद्रवती, सुनीता, असकुबुन्निशा, अमरावती, विद्यावती, अब्दुल कलाम, ब्रह्मा यादव, मनोज जायसवाल, मनोज यादव, कौलेसर, बैजनाथ जायसवाल, चंपा, शिवसागर आदि मौजूद रहे।