फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भागवत कथा

भागवत कथा

Wed, 08 May 2019 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
भागवत कथा
प्रभु चित्र में नहीं चरित्र में बसते हैं
विज्ञापन

- शताब्दीपुरम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन
- भगवान श्री कृष्ण का मनाया गया जन्मोत्सव
गोरखपुर। संसार में श्रेष्ठ गुरु की आवश्यकता सभी को होती है। गुरु ही हमारे जीवन को अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की तरफ ले जाते हैं। इस कलयुग में अज्ञान से ज्ञान की ओर जाने के लिए प्रभु नाम सबसे बड़ा साधन है। शताब्दीपुरम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन बुधवार को व्यास पीठ से आचार्य सतीश शरण पांडेय ने ये बातें कहीं।
उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण धर्म की रक्षा के लिए, भक्तों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जब कंस का अत्याचार काफी बढ़ गया तो तब धर्म की रक्षा के लिए श्री कृष्ण देवकी के गर्भ से प्रकट हुए। प्रभु का लालन-पालन गोकुल में नंद बाबा के घर हुआ। ग्वाल बालों की प्रेम भक्ति इतनी सुंदर थी कि जीवन में श्री कृष्ण की प्राप्ति हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि हमारे अंदर इतना प्रेम हो, हमारा भी चरित्र इतना सुंदर हो कि हम पर भी प्रभु की कृपा हो जाये। प्रभु चित्र में नहीं चरित्र में बसते हैं। चित्र की पूजा नही चरित्र की पूजा होती है। भक्तों का चरित्र इतना सुंदर था तभी श्री कृष्ण उन्हें प्राप्त हुए। इस दौरान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भी मनाया गया। इस दौरान सुरेंद्र श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, मनीष, सुनील, विजय, अमन, नीरू, नीलम, चित्रलेखा समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed