फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सच्चाई जानते हैं मुलायम, इसीलिए दिया आशीर्वाद : पंकज

सच्चाई जानते हैं मुलायम, इसीलिए दिया आशीर्वाद : पंकज

Fri, 22 Feb 2019 01:27 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Fri, 22 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
सच्चाई जानते हैं मुलायम, इसीलिए दिया आशीर्वाद : पंकज
pankaj singh - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा है कि मुलायम अनुभवी और जमीन से जुड़े नेता हैं। वह सच्चाई जानते हैं। इसी वजह से संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था। उनका मानना है कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा को नुकसान नहीं होगा। पंकज ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन


गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी बनाए पंकज सिंह ने बृहस्पतिवार को एक रेस्टोरेंट में मीडिया कर्मियों से बात की। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के नेता जनता का विश्वास खो चुके हैं। वह विकास की बात नहीं कर सकते हैं। सिर्फ जाति, धर्म की राजनीति में विश्वास रखते हैं। देश, प्रदेश की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। प्रियंका के सवाल पर भाजपा महामंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से भाजपा का कोई नुकसान नहीं होगा। राष्ट्रवादी सोच, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के बदौलत भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री को निशाना बनाने के सवाल पर पंकज ने कहा कि कांग्रेस निचले स्तर की राजनीति पर उतर आई। देश की जनता और भाजपा शहीद जवानों के परिजनों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। पाकिस्तान को सबक सिखाया जा रहा है। देशहित से जुड़े मामले में कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए। धारा 370 के मुद्दे पर पंकज ने कहा कि जो देश की भावना है, वही भाजपा की भी। केंद्र सरकार उचित समय पर उचित फैसला लेगी। प्रदेश महामंत्री ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की मांग को सही ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed