फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा पहरे में आज होगी टीईटी

23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा पहरे में आज होगी टीईटी

Sun, 18 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा पहरे में आज होगी टीईटी
23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा पहरे में आज होगी टीईटी
विज्ञापन

चार सीओ और पांच थानेदारों की लगाई गई ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 18 नवंबर को 23 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) दो पाली में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर के कुल 14230 और दूसरे पाली में उच्च प्राथमिक के 6076 प्रतिभागी परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ अधिकारियों की टीम भी निगरानी करती रहेगी। बस स्टेशन से लेकर चौराहे तक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिले के सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 4 सीओ, 5 थाना प्रभारी, 3 इंस्पेक्टर, 50 सब इंस्पेक्टर, 2 महिला सब इंस्पेक्टर लगाई गई हैं। इनके अलावा कुल 264 पुरुष हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 27 महिला कांस्टेबल, 6 यातायात पुलिसकर्मी व फायर ब्रिगेड के 6 वाहन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है। परीक्षा में मुख्य गेट पर प्रवेश करते समय अभ्यर्थियों की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी। सील प्रश्नपत्र खोलते व बंद करने समय भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर व्यवस्थापक के अलावा दो पर्यवेक्षक, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। इनके अलावा चार जोनल मजिस्ट्रेट निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर निगरानी करते रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में दो दो कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन सचल दल गठित किए गए हैं। इसमें डीओईओएस के अलावा बीएसए, डॉयट प्राचार्य की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में केंद्रों पर भ्रमण करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम इंद्र भूषण वर्मा ने बताया कि परीक्षा को सकुशन संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के कडे़ इंतजाम हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। कहीं कोई गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed