{"_id":"5b6b429f4f1c1bf6548b763a","slug":"31533756063-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्क रहें, छह घंटे गुल रहेगी आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्क रहें, छह घंटे गुल रहेगी आधे शहर की बिजली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सुधार कार्य की वजह से शहर के आधे हिस्से में बृहस्पतिवार को छह घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। अधीक्षण अभियंता शहरी एके सिंह ने बताया कि विकास नगर और राजेंद्र नगर विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। इससे शास्त्रीपुरम, शास्त्रीनगर, ललितापुरम, राजेन्द्र नगर पश्चिमी, भाटी बिहार, बरगदवां, मोहरीपुर एवं हैचरी के इलाके प्रभावित होंगे।
सूरजकुंड व दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इससे सूर्य विहार, मोहद्दीपुर, तिवारीपुर, जटाशंकर, उत्तरी जटेपुर, पुर्दिलपुर, दुर्गाबाड़ी इलाके प्रभावित रहेंगे। शाहपुर उपकेंद्र में पैनल बदला जाएगा। इससे सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अशोक नगर, प्रगति विहार, आदित्यपुरम, असुरन, गीता वाटिका, जिला जेल, सरस्वतीपुरम, पीएसी, खरैया पोखरा इलाके की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
मोहद्दीपुर उपकेंद्र भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे कर बंद रहेगा। इससे हनुमान मंदिर, आजाद नगर, रामलीला नगर, बर्फखाना, मुरारी बगीचा इलाके में बत्ती गुल रहेगी। बेतियाहाता फीडर में तकनीकी सुधार कार्य किया जाना है इससे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जगन्नाथपुर, मंगला माता मंदिर, बेतियाहाता, कमिश्नरी गेट, मंगला माता मंदिर समेत अन्य इलाकों में कटौती की जाएगी।