{"_id":"5b4260cf4f1c1b0a278b5403","slug":"31531076815-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स का जलभराव दूर करने को तोड़ी स्कूल की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स का जलभराव दूर करने को तोड़ी स्कूल की दीवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम टीम को एम्स के पास अतिक्रमण को हटाने में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एम्स परिसर में जलभराव के लिए जिम्मेदार स्कूल की दीवार नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दी। हालांकि इस दौरान निगम की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस दीवार की वजह से नाले के पानी का बहाव रुक गया था। इससे एम्स परिसर में पानी भर गया था। अब नगर निगम करीब 150 फीट नाला बनाकर रामगढ़ताल तक जाने वाले बड़े नाले में जोड़ देगा।
शनिवार को नगर निगम की टीम ने महादेव झारखंडी से रामगढ़ ताल के नाले का सर्वे किया था। इसमें कई स्थानों पर अतिक्रमण मिला था। इसके बाद रविवार को जीडीए के अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में निगम की इंफोर्समेंट टीम जेसीबी, पोकलेन मशीन के साथ पहुंची। टीम ने सिंघड़िया में मेरी टाइम स्कूल की ओर से नाले को ब्लॉक कर बनाई गई दीवार ध्वस्त कर दी। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों का विरोध सफल नहीं हुआ। सख्ती कर उन्हें शांत करा दिया गया। इस दौरान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, मनोज श्रीवास्तव, पीएन गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, लाल बहादुर पासवान आदि मौजूद रहे।