फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   School of Recognition was going on with BRC

बीआरसी के पास चल रहा था बिना मान्यता का स्कूल

Sat, 07 Jul 2018 01:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 07 Jul 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
School of Recognition was going on with BRC
गोरखपुर। कौड़ीराम ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) के ठीक बगल में बिना मान्यता संचालित बीएनटी चिल्ड्रेन एकेडमी, रानीपुर को शुक्रवार को बंद करा दिया गया। साथ ही प्रबंधक को हिदायत दी गई कि भविष्य में स्कूल चला तो कानूनी कार्रवाई होगी। जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बीएन सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को बिना मान्यता चलने वाले स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया गया। ग्लोरियश हाईस्कूल, केडी एकेडमी, बीपी एकेडमी और महात्मा गांधी शिशु सदन रानीपुर को भी बंद कराया गया। बीएसए ने बताया कि इसके अलावा जंगल कौड़िया में पानमती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरएन पब्लिक स्कूल एवं केएमपी पब्लिक स्कूल जिंदापुर को भी बंद कराया गया है। उन्होंने बताया कि बिना मान्यता संचालित स्कूलों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नदारद थे शिक्षक, शिक्षामित्र

गोरखपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बीएन सिंह और खंड शिक्षाधिकारियों के निरीक्षण में तमाम शिक्षक और शिक्षामित्र नदारद मिले। इन सबके वेतन और मानदेय रोकने के आदेश दिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि गगहा विकास खंड के नारायण खुर्द प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता शर्मा लंबे समय से स्कूल नहीं आ रही हैं। उनका वेतन रोका गया है। शिक्षामित्र संजय प्रसाद के मानदेय में कटौती के आदेश दिए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय मझुरी के शिक्षामित्र विजय कुमार लंबे से गायब हैं। उनका मानदेय रोका गया है। बेलघाट के प्राथमिक विद्यालय भिसिया खुर्द में सहायक अध्यापक गोपाल जी यादव दो दिन से अनुपस्थित हैं। इसी प्रकार उरुवा के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानी के सहायक अध्यापक अजय प्रताप सिंह दो दिन से विद्यालय नहीं आए। शिक्षामित्र प्रियंका चन्द भी अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed