फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर दोबारा मूल्यांकन की मांग

परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर दोबारा मूल्यांकन की मांग

Sun, 22 Apr 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 22 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर दोबारा मूल्यांकन की मांग
एबीवीपी की कुशीनगर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात दोबारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की मांग की।
गोरखपुर। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में एमएससी प्रथम सेमेस्टर के 22 में से 13 विद्यार्थियों को शून्य अंक मिलने के मामले में शनिवार को एबीवीपी की कुशीनगर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर दोबारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की मांग की।
विज्ञापन


कुशीनगर के संगठन मंत्री आकर्षण मिश्र ने कहा कि कॉलेज के एमएससी प्राणि विज्ञान प्रथम सेमेस्टर में 24 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ था। इसमें से 22 ने परीक्षा दी। परीक्षा का परिणाम चौंकाने वाला रहा। बॉयोलोजिकल केमेस्ट्री में 22 में से सात और टेक्निकल एंड टूल में छह विद्यार्थियों को शून्य अंक मिले। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि नीलेश पांडेय ने कहा कि लापरवाहीपूर्वक किए गए मूल्यांकन का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर प्रांत कार्यालय मंत्री अंकुर पाल, मनोज पटेल, खुशबू मद्धेशिया, कंचन सिंह, सोनम शर्मा, सविता सिंह, विकास पांडेय, हर्षित शुक्ल, शशांतधर दुबे, शनिराव, धीरज, आकाश, नंदन, रोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed