फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज दस्तक अभियान की शुरुआत करेंगे सीएम

आज दस्तक अभियान की शुरुआत करेंगे सीएम

Sun, 01 Apr 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 01 Apr 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
आज दस्तक अभियान की शुरुआत करेंगे सीएम
योगी आदित्यनाथ - फोटो : self
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार से दो दिवसीय (2-3 अप्रैल) दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। वह गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया और संतकबीरनगर में ‘दस्तक’ अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके जरिए इंसेफेलाइटिस के प्रभावी रोकथाम की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री मलिन बस्तियों का निरीक्षण करके साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखेंगे।
विज्ञापन


दस्तक अभियान के तहत गोरखपुर सहित पूर्वांचल के सात जिलों में करीब एक करोड़ बच्चों को टीके लगाए जाने हैं। गांवों को कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य है। मच्छर और चूहा मारने का अभियान भी चलेगा। माना जाता है कि इंसेफेलाइटिस गंदगी, मच्छर के काटने या फिर भी चूहों में मिलने वाले जूं से होता है। मुख्यमंत्री गृह जनपद सहित पूर्वांचल के चार जिलों को विकास परियोजनाओं का तोहफा भी देंगे।
विज्ञापन


सोमवार को गोरखपुर और सिद्धार्थनगर में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे। मंगलवार (3 अप्रैल) को देवरिया और संतकबीरनगर में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री को संतकबीरनगर से ही लखनऊ जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पिपराइच को देंगे विकास का तोहफा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पिपराइच को करीब 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। 18 सड़कों सहित तमाम कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री कोआपरेटिव इंटर कॉलेज मैदान, पिपराइच में ही जनसभा भी करेंगे। सीएम सोमवार को दोपहर 1:30 बजे कोआपरेटिव इंटर कॉलेज पिपराइच पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे स्कूल चलो अभियान की शुरूआत करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को ड्रेस देंगे। दोपहर 2:40 बजे तक जनसभा करेंगे, फिर दोपहर 2:45 बजे से 3:05 बजे तक मलिन बस्ती, सुभाष नगर का निरीक्षण करेंगे। अपराह्न 3:15 से 3:45 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिपराइच का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेंगे। टीकाकरण अभियान की शुरूआत भी करेंगे। पिपराइच से वह गोरखनाथ मंदिर आएंगे। सोमवार की रात मंदिर में ही रुकेंगे। मंगलवार को सुबह देवरिया, फिर संतकबीरनगर जाने का कार्यक्रम है।  


डीएम के निरीक्षण में गंदी मिली चादर
जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ बेड की चादरें गंदी मिलीं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और नई चादर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सोमवार को इसी स्वास्थ्य केंद्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दस्तक अभियान की शुरूआत करेंगे। वह कुछ बच्चों को दवा पिलाएंगे और अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए 45 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed