{"_id":"5a8ad7154f1c1b3c718b5bb8","slug":"31519048469-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों से कराई उठक-बैठक, विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों से कराई उठक-बैठक, विरोध में प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
विरोध जताते छात्र।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी में मौजूद रजिस्ट्रर में बिना एंट्री किए अंदर दाखिल होना कुछ छात्रों को महंगा पड़ गया। सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर ने आरोपी छात्रों को फटकार लगाते हुए उठक-बैठक करवाई। थोड़ी देर बाद छात्रों के समर्थन में कई छात्रनेता यूनिवर्सिटी गेट पर जुटे और चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत कराया।
छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो बाहरी युवकों पर कोई कार्रवाई करने में विफल रहे हैं। अक्सर यूनिवर्सिटी के छात्रों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। अगर छात्रों से गलती हुई तो उनसे उठक-बैठक कराना बेहद गलत है, किसी अपराधी के साथ भी ऐसा सलूक नहीं किया जाता है। इससे विद्यार्थियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
सोमवार की दोपहर एक बजे चार छात्र यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी के पास घूम रहे थे। अंदर दाखिल होने के लिए उन्हें वहां मौजूद रजिस्ट्रर में अपना नाम और क्लास दर्ज कराना होता है। मगर छात्रों ने एंट्री नहीं करवाई। जब सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बिना इंट्री किए प्रवेश करने से रोका तो छात्र उनसे उलझ गए थे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी कैंपस में अनुशासन बनाए रखने की हर विद्यार्थी से उम्मीद रखी जाती है। नियमों को दरकिनार करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो. गोपाल प्रसाद, चीफ प्रॉक्टर
तीन बाइक पर सवार युवक पकड़े
गेट पर हंगामे से पूर्व सोमवार को चीफ प्रॉक्टर ने तीन बाइक पर कैंपस में घूम रहे बाहरी युवकों को गाड़ी से दौड़ा कर पकड़ा और उन्हें कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।