फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नारी सशक्तीकरण का संदेश दे गई ‘ममता’

नारी सशक्तीकरण का संदेश दे गई ‘ममता’

Sun, 18 Feb 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 18 Feb 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
नारी सशक्तीकरण का संदेश दे गई ‘ममता’
नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर थिएटर एसोसिएशन की मासिक नाट्य शृंखला में रविवार को प्रेमचंद सभागार, रैंपस स्कूल में मॉडर्न विलेज परिवार प्राइवेट फिल्म्स लिमिटेड एवं रंगमंडल गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में नाटक ‘ममता’ का मंचन हुआ। कथावस्तु महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित था।
विज्ञापन


इसकी कहानी ममता नाम की महिला के संघर्ष पर केंद्रित थी। नाटक यह संदेश देता है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पहले इनके अधिकारों एवं मूल्यों को मारने वाली सोच जैसे दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन शोषण, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि को बदलने की जरूरत है। अपने आत्मविश्वास एवं दृढ़ निश्चय से एक स्त्री कामयाबी की ऊंचाइयों को छू सकती है, मंचन में कलाकारों ने यही संदेश दिया।
विज्ञापन


कलाकार नेहा गुप्ता, अर्पित दुबे, रितेश चौहान, नागेंद्र भारती, अंकिता सिंह आदि ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी। जागृति, अरविंद, सीपी, अनिकेत, प्रियंका, मोनी, अमित, सुमित, प्रिंस, हसीबुल, संतोष, आयुष की भूमिका भी सराहनीय रही। परिकल्पना व निर्देशन अजीत प्रताप सिंह का और प्रस्तुति ओम प्रकाश श्रीवास्तव व ममता श्रीवास्तव की रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed