फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   16 को आएंगे मुख्यमंत्री, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

16 को आएंगे मुख्यमंत्री, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

Sat, 14 Oct 2017 01:14 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
16 को आएंगे मुख्यमंत्री, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर आगमन का कार्यक्रम शुक्रवार को जिला प्रशासन को मिल गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से अभी उनके सिर्फ दो दिन 16 और 17 अक्टूबर का ही कार्यक्रम मिला है, जबकि सूत्रों के मुताबिक वह यहां चार दिन रहेंगे। वह 18 अक्टूबर को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर से ही जाएंगे। 19 को यहां दिवाली मनाने के बाद अगले दिन सीएम लखनऊ रवाना हो जाएंगे। यही नहीं, चार दिन के प्रवास के दौरान सीएम करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें खाद कारखाना के भूमि पूजन के साथ ही पिपराइच में चीनी मिल की आधारशिला, दो राजकीय विद्यालय, बाघागाड़ा-नौसड़ फोरलेन और तरकुलानी रेगुलेटर के पास पंप हाउस आदि की योजनाएं शामिल हैं।

16 अक्टूबर
सुबह 10 से 11 बजे: फ र्टिलाइजर कारखाने का भूमि पूजन
सुबह 11.20 से 1 बजे: पिपराइच चीनी मिल का शिलान्यास
दोपहर 1.15 से 2 बजे: चंदा घाट पुल का शिलान्यास
दोपहर 3.35 से 4.30 बजे: सोनौरा कैंपियरगंज में राजकीय इंटर कालेजों का शिलान्यास
शाम पांच बजे : गोरखपुर क्लब में नगर निगम व जीडीए की अवस्थापना निधि के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण, माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन, जनपद न्यायालय परिसर के आरसीसी ओवरटैंक पंप हाउस, पाइप लाइन का लोकार्पण, ग्रीड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर प्लांट का लोकार्पण
विज्ञापन

शाम 6.20 से 7.20 बजे: गोकुल अतिथि गृह में चैंबर आफ इंडस्ट्रीज व व्यापार मंडल के साथ बैठक
शाम 7.25 बजे: गोरखनाथ मंदिर प्रस्थान (रात्रि विश्राम)

17 अक्टूबर
सुबह 10.50 से 11.30 बजे: चरगांवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण एवं कोल्हुआ घाट पुल का शिलान्यास
सुबह 11.40 से 12.20 बजे: तरकुलानी रेग्युलेटर का शिलान्यास
दोपहर 12.20 बजे: कुशीनगर के लिए प्रस्थान
दोपहर 2.35 बजे : गोरखपुर वापस आकर नौसड़ से बाघागाड़ा तक फ ोरलेन सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण तथा हरनही खजुरी से सोनबरसा चौराहे तक मार्ग का शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 3.45 से 4.15 बजे: पिपरौली में ठठौना से ग्राम भरवलिया, गाडर एवं साहिबाबाद के बीच आमी नदी पुल का शिलान्यास तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली का लोकार्पण और फिर गोरखनाथ मंदिर वापसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed