फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रक्तदान कर महादानी बनने का मौका कल

रक्तदान कर महादानी बनने का मौका कल

Fri, 29 Sep 2017 08:43 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान कर महादानी बनने का मौका कल

विज्ञापन
गोरखपुर।
आपका एक यूनिट खून चार जानें बचा सकता है। थोड़ा समय निकाल कर रक्तदान कर आप महादानी बन सकते हैं। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ एक अक्टूबर को सुबह नौ बजे से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। इसमें रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव के मुताबिक रक्तदान का लाभ रक्तदाता की सेहत को भी मिलता है। इससे व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में लोगों को रक्तदान से जुड़ी अफवाहों को दरकिनार कर इस बेहद पुनीत काम को करना चाहिए। बताया कि ब्लड बैंक में कई महादानी ऐसे हैं, जो दर्जन भर से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके हैं। जरूरतमंद के लिए ये जरूरी काम छोड़कर भी आ खड़े होते हैं।
विज्ञापन


ये भी जानिए
- एक बार में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है।
- तीन महीने बाद ही रक्तदान करना चाहिए।
- रक्तदान से शरीर में हुई खून की कमी 24 घंटे मेें पूरी हो जाती है।
- एक यूनिट ब्लड से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है।

रक्तदान से पहले ये करें
- खाली पेट रक्तदान नहीं करना चाहिए, पर्याप्त पेय पदार्थ या अल्पाहार जरूर ग्रहण करें।
- रक्तदान के आधे घंटे पहले तंबाकू या सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए।
- रक्तदान करने के पहले पर्याप्त नींद और आराम करना चाहिए।

फायदे
- शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है।
- रक्तदान पूर्व की जांच से शरीर की स्थिति का पता चलता है।
- साल में एक बार रक्तदान न करने वालों के रक्त का दान योग्य अंश स्वत: नष्ट हो जाता है।

ये भी जरूरी
- रक्तदाता की उम्र 18 से 60 साल के बीच हो
- शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलोग्राम होना चाहिए
- हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम फीसदी होनी चाहिए।

इन नंबरों पर ले सकते हैं जानकारी
रक्तदान शिविर से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए 9918909700 और 9161616164 पर आप कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed