{"_id":"59b6d3774f1c1bfa7f8b63d3","slug":"31505153911-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आया और ले उड़ा 80 हजार के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक बनकर आया और ले उड़ा 80 हजार के जेवरात
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर के भिटवा टोला स्थित ओरियंटल बैंक के सामने स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में ग्राहक बन कर आया बदमाश सोमवार को 80,000 रुपये कीमत का जेवरात लेकर भाग गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारी सहमे हुए हैं। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।
भिटवा टोला निवासी रमेशचंद्र पुत्र स्वर्गीय भोलानाथ वर्मा का ओरियंटल बैंक के सामने मकान है। वह मकान में ही भोलानाथ रमेशचंद्र ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाते हैं। सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राहक बन कर एक बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचा। सोने के जेवरात खरीदने का जिक्र करते हुए उसने दिखाने को कहा। जैसे ही उन्होंने जेवरात को देखने लिए दिए। वैसे ही बदमाश ने दूसरा सामान दिखाने की मांग करने लगा। दूसरा सामान निकालने के लिए दुकानदार जैसे ही पीछे मुड़ा, वैसे ही बदमाश डिब्बे में रखे करीब 30 ग्राम सोने का जेवरात लेकर भाग निकला। दुकानदार ने भाग रहे बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भाग निकला। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। उसी दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राहक बन कर आया उच्चका ज्वेलरी की दुकान से 30 ग्राम सोने के जेवरात को लेकर भाग गया है। इस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।