{"_id":"5996e8f84f1c1b86558b46df","slug":"31503062264-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो ने मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो ने मासूम को कुचला, मौत
Updated Fri, 18 Aug 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कैंट इलाके में शिवपुर-झारखंडी मार्ग पर ऑटो से कुचलकर मासूम की मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एक घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ। दरअसल, गोरखपुर-देवरिया राजमार्ग पर बरसात का पानी भर जाने की वजह से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का गुस्सा था कि इसी वजह से हादसा हुआ है। उधर, एकलौते बेटे की मौत से आहत घरवाले बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर गांव चले गए।
देवरिया जनपद के सलेमपुर निवासी अखिल प्रताप सिंह कैंट इलाके के शिवपुर में भगवान कुशवाहा के मकान में किराएदार हैं। वह पेशे से शिक्षक हैं। उनका एकलौता बेटा अंश प्रताप सिंह (7) शुक्रवार की दोपहर घर के पास ही दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गया था। वापसी में सड़क पार करते समय एक ऑटो की चपेट में आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर भागने में सफल रहा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका नंबर नोट कर लिया। हादसे की खबर पाते ही घरवाले दौड़ पड़े और उपचार के लिए अंश को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एकलौते बेटे की मौत से मातम
एकलौते बेटे अंश की मौत से घर में मातम छा गया है। मौत की खबर पाते ही देवरिया से भी लोग चले आए थे। एकलौते बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे में तीन गंभीर
चौरीचौरा। बलिया से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही चार पहिया वाहन चौरीचौरा क्षेत्र के चौरी पुलिया के निकट साइकिल सवार बाल बुजुर्ग गांव निवासी राम बढ़ाई (55) को बचाने में पलट गई। हादसे में राम बढ़ई, वाहन चालक बलिया निवासी बलराम (40) और बीरबल (45) को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को सीएचसी लाया गया, जहां से बलराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।