{"_id":"598380f24f1c1be65a8b49a2","slug":"31501790450-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चली वर्दी की हनक, वसूला गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चली वर्दी की हनक, वसूला गया जुर्माना
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। यातायात पुलिस की ओर से गुरुवार को शहर में हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी पकड़े गए। वर्दी की हनक को नजरअंदाज कर सभी से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान सेव ड्राइविंग के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। स्काउट गाइड्स ने लोगों में पर्चे बांटे।
चेतना तिराहे पर गुरुवार को एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने चेकिंग अभियान चलाया। यहां बीना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान किया गया। इस दौरान पुलिस लाइंस में तैनात पवन यादव, तिवारीपुर थाने में तैनात सिपाही हरिशंकर तिवारी सहित कई पुलिस वालों से जुर्माना वसूल किया गया। यातायात विभाग की ओर से जागरूकता के लिए पर्चे बंटवाए गए। अभियान के दौरान कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। करीब दो घंटे तक शहर के कई स्थानों पर अभियान चला।