फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 29 Jul 2017 06:58 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
रैली से दिया स्वच्छता का संदेश
रैली से दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

तख्तियां और स्लोगन से क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने को किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बैनर तले अधिकारी और कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में स्वच्छता जागरूकता के लिए रैली निकाली। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। हाथों में स्वच्छता अभियान से जुड़ी तख्तियां और स्लोगन लेकर लोगों को अपने रहने के स्थान और आसपास क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने को प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने रैली में शिरकत की।

भारत सरकार के निर्देशानुसार पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के आह्वान पर गोरखपुर एरिया दफ्तर में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया है। इसी के तहत शनिवार को संभागीय प्रबंधक रमेश कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास रोड से शुरू होकर बुद्ध विहार, सिद्धार्थ नगर कालोनी, जीडीए दफ्तर से होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों स्वच्छता का संदेश देते हुए निकली। इस मौके पर चंद्रकांत कुमार, एसएस भदौरिया, घनश्याम चौरसिया, अशोक सिंह, राघवेंद्र सिंह, मोहिंद आनंद, विनय शुक्ला, पवन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed