{"_id":"5951663e4f1c1b072b8b46bd","slug":"31498506814-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की नमाज अदा कर बोले- ईद मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की नमाज अदा कर बोले- ईद मुबारक
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाईंयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को ईद का चांद निकलने के साथ शहर में रौनक छा गई। रात रतजगे में बीती। अल सुबह ईद की नमाज के लिए लोग तैयार होने लगे। बच्चों को मां-बाप ने खूब सजाया संवारा। बेहतरीन लिबास पहनकर बच्चों की खुशी का तो कोई ठिकाना नहीं रहा। बच्चों के साथ बड़ों ने नए कपडे़ पहने। इत्र लगाया। सरों पर टोपी सजाई। हाथ में जानमाज ली। नन्हें मुन्नों को लिया और ईदगाहों की ओर चल पडे़। रंग बिरंगी, सफेद पोशाकों से हर जगह एक नूरानी शमां नजर आ रहा था। तेज धूप भी अकीदतमंदों के हौसलों को पस्त करने में नाकाम रही। शहर की सात ईदगाहों व करीब पांच दर्जन से अधिक मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ईद की नमाज के वक्त तक ईदगाह व मस्जिदों के आसपास की सड़कों पर नमाजियों की कतारें लग गईं।
सोमवार को तय वक्त पर शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद उल फि त्र की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई। ईद का खुत्बा सुना गया। मुल्कों मिल्लत भाईचारा, एकता की दुआएं मांगी। खुदा का शुक्रिया अदा किया। रोजा, नमाज, तरावीह, सदका ए फित्र, जकात, नेक काम की रब की बारगाह में कुबूलियत की दुआएं की। म्यांमार, फिलिस्तीन सहित देश दुनिया में मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ खुदा से गैबी मदद की दरख्वास्त की गई। इसके बाद शुरू हुई ईद मुबारक की सदाएं। छोटे से लेकर बड़ों ने लोगों को एक दूसरे को बधाइयां देनी शुरू की। इसी के साथ ईदी भी बंटनी शुरू हुई। किसी को ईदी में पैसे मिले तो किसी को तोहफे। ईदी पाने के बाद बच्चे बेहद खुश नजर आए। अपना मनपसंद सामान खरीदा। हर ईदगाह व मस्जिदों के पास मेले जैसे माहौल नजर आया। खुदा का फैज लेकर लोग घर वापस लौटे और फिर जनाब मेहमान नवाजी का दौर शुरू। मीठी सेवइयों के साथ लजीज व्यंजनों का सभी ने लुत्फ उठाया। सारा दिन खुशियों के नाम रहा। लोग एक दूसरे के घर आते और जाते रहे।
नार्मल स्थित ईदगाह मुबारक खां शहीद के इमाम व खतीब हजरत मौलाना फैजुल्लाह कादरी, ईदगाह फ तेहपुर मेडिकल कालेज में मौलाना फ खरुद्दीन, ईदगाह बेनीगंज में हकीम जुनेद आलम, ईदगाह पुलिस लाइन में कारी मोहम्मद साबिर, चिलमापुर ईदगाह में मुफ्ती वलीउल्लाह, सब्जपोश मस्जिद जाफरा बाजार में हाफि ज रहमत अली, गौसिया जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद अहमद, रहमतनगर जामा मस्जिद में मौलाना अली अहमद, ईदगाह सेहरा बाले मैदान में हाफिज अब्दुल हक, खादिम हुसैन मस्जिद में हाफिज अफजल बरकाती, मस्जिद हसनैन घासीकटरा में हाफिज रज्जब अली आदि ने तकरीर की।