फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लाशों की बेकद्री पर डीएम गर्म

लाशों की बेकद्री पर डीएम गर्म

Tue, 20 Jun 2017 02:04 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
लाशों की बेकद्री पर डीएम गर्म

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
सीएम के शहर में ठेले पर लाशें ढोए जाने को लेकर डीएम गर्म हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने मामले में सीएमओ को तलब किया। सीएमओ ने मामले में डीएम को अपनी ओर से आख्या दी। मोर्च्युरी से पोस्टमार्टम हाउस के लिए ले जाने के लिए पुलिस को जिम्मेदार बताया। ठेले पर शव ढोने जाने के मामले को उन्होंने पुलिस की लापरवाही करार दिया। इस पर डीएम ने एसएसपी को पत्र भेजकर मामले में जवाब मांगा है।
बता दें, जिला अस्पताल की मोर्च्युरी से मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस तक ठेले पर शवों की ढुलाई की बाबत ‘अमर उजाला’ ने सात जून को प्रमुखता से फोटो समेत खबर छापी थी। इसका राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया था। सीएम के शहर की इस बदरंग तस्वीर पर नाराजगी जताते हुए आयोग ने मामले की जांच डीएम को देते हुए चार सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा था। इसके बाद भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई और आठ जून को फिर ‘अमर उजाला’ ने फोटो समेत दो शवों को ठेले पर ले जाने की खबर छापी। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं बदली। 16 जून को ‘अमर उजाला’ के कैमरे में फिर ये बदरंग तस्वीर कैद हुई। तब 17 जून को ‘डीएम को जांच फिर भी ठेले पर लाशें’ शीर्षक से ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन

लगातार सामने आ रही इस लापरवाही पर सोमवार को डीएम सख्त दिखे। मामले में खबर की कटिंग भेजते हुए सीएमओ को तलब किया। सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि डीएम ने प्रकरण में जवाब मांगा था। मोर्च्युरी से शव पुलिस को सुपुर्द करने के बाद उनकी व्यवस्था होती है कि वह उसे किस तरह पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हैं। हालांकि, ठेले पर शव ले जाना गलत है। लेकिन यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है। इस पर डीएम ने पुलिस को पत्र भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की व्यवस्था जांची
सीएमओ ठेले पर शव ले जाने के मामले में जिला अस्पताल की व्यवस्था भी जांची। पड़ताल के दौरान उन्होंने पता किया कि अस्पताल में मौत के बाद जिन शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना दी जाती है, उन्हें मोर्च्युरी तक कैसे पहुंचाया जा रहा है। इसकी पड़ताल में उन्हें व्यवस्था दुरुस्त मिली। इसकी जानकारी भी उन्होंने डीएम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed