{"_id":"593848fd4f1c1bd5558b45e7","slug":"31496860925-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं से पंद्रह किलोग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिलाओं से पंद्रह किलोग्राम अफीम बरामद
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनुआ(महराजगंज)। सोनौली सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया में नेपाल पुलिस ने तीन महिलाओं से पंद्रह किलोग्राम अफीम बरामद किया। इसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बुधवार को भारत-नेपाल के सोनौली सीमा से सटे नेपाल की बेलहिया पुलिस ने नेपाल से भारत आ रहीं तीन नेपाली महिलाओं के पास से पंद्रह किलोग्राम अफीम बरामद किया। पकड़ी गई महिला कामना, शकुंतला व विसमाया निवासी नगर पालिका धोराई(दांग) नेपाल की रहने वाली है। तीनों महिलाएं अपने घुटने में बांध कर नेपाल से भारत के सोनौली में किसी व्यक्ति को देने के लिए अफीम ला रही थीं। मुखबिर की सूचना पर बेलहिया के इंसपेक्टर रबिन विष्ट ने सिपाहियों के साथ पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि नेपाल के बुटवल में एक व्यक्ति ने सोनौली पहुंचाने को कहा था। इसके बदले में उन लोगों को पांच-पांच हजार रुपये मिले थे। बरामद अफीम पांच-पांच सौ ग्राम के तीस पैकेट में थे। हर महिला 10-10 पैकेट अपने घुटने में बांधी थी। इंसपेक्टर रबिन बिष्ट ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत ढाई करोड़ रुपये है।