{"_id":"576aabb14f1c1b9172b48891","slug":"31-students-are-take-admission-in-mbs-and-12-in-mca","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए में 31 तो एमसीए में हुए 12 प्रवेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीए में 31 तो एमसीए में हुए 12 प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Jun 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में एमबीए और एमसीए काउंसिलिंग कराते अभ्यर्थी।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी की काउंसिलिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन की काउंसिलिंग के लिए एमबीए और एमसीए के अभ्यर्थी आमंत्रित थे। दोनों कोर्स में पहले दिन 43 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में हिस्सा जिनमें एमबीए में 31 तो एमसीए में 12 अभ्यर्थी शामिल रहे।
काउंसिलिंग सुबह नौ बजे से शुरू हुई, जिसे लेकर अभ्यर्थी आठ बजे से ही यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचने लगे। दोनों ही कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा में 100 रैंक तक हासिल करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। सुबह नौ से दो बजे तक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया और उनकी फीस जमा की गई। उसके बाद शाम पांच बजे अभ्यर्थियों को सीट आवंटित कर एडमिशन लेटर दिया गया।
प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जो अभ्यर्थी पहले से रजिस्ट्रेशन कराकर काउंसिलिंग के लिए पहुुंचे थे, उन्हें सीधे काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया। जो अभ्यर्थी बिना रजिस्ट्रेशन के ही पहुंचे, उनसे 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर पहले रजिस्ट्रेशन किया गया, फिर काउंसिलिंग में शामिल किया गया। बृहस्पतिवार को बीटेक द्वितीय वर्ष में लिटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश होगा। इसके लिए ऐसे डिप्लोमा होल्डर्स को बुलाया गया है, जिन्होंने यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया और जनरल रैंक एक से 250 के बीच स्थिति हासिल की है।
विज्ञापन
कोर्सवार यूं होगी काउंसिलिंग
बीटेक लिटरल एंट्री फॉर डिप्लोमा होल्डर्स
23 जून : जनरल रैंक एक से 250 तक
24 जून : जनरल रैंक 251 से 400 तक, ओबीसी एएफ - जनरल रैंक 401 से 425 तक, ओबीसी एफएफ- जनरल रैंक 401 से 713 तक, ओबीसी एचसी- जनरल रैंक 401 से 582 तक, एससी जीएल - जनरल रैंक 401 से 643 तक, एससी एचसी - सभी जनरल रैंक, एससी एएफ - जनरल रैंक 401 से 1110 तक, एसटी - जनरल रैंक 401 से 542 तक
बीटेक प्रथम वर्ष
25 जून : जनरल रैंक एक से 400 तक
27 जून : जनरल रैंक 401 से 700 तक
28 जून : जनरल रैंक 701 से 1000 तक
29 जून : जनरल रैंक 1001 से 1300 तक
30 जून : जीएल- जनरल रैंक 1301 से 1396 तक, एएफ - जनरल रैंक 1301 से 1734 तक, एफएफ - जनरल रैंक 1301 से 5811 तक, एचसी - जनरल रैंक 1301 से 13152 तक, ओबीसी जीएल - जनरल 1301 से 2220 तक, ओबीसी एएफ - जनरल रैंक 1301 से 4362 तक, ओबीसी एचसी - जनरल रैंक 1301 से 11114 तक, एससी - जनरल रैंक 1301 से 5617 तक, एससी जीएल - जनरल रैंक 1301 से 11635 तक, एससी एएफ - जनरल रैंक 1301 से 16648 तक, एससी एफएफ - सभी जनरल रैंक, एससी एचसी - सभी जनरल रैंक, एसटी - जनरल रैंक 1301 से 7233 तक, एसटी जीएल - जनरल रैंक 1301 से 12185 तक, स्टाफ - सभी जनरल रैंक