{"_id":"581f349b4f1c1b8553b3725f","slug":"300-drivers-and-200-conductors-will-be-recruited","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में 300 चालक, 200 कंडक्टरों की होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में 300 चालक, 200 कंडक्टरों की होगी भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 07 Nov 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम में गोरखपुर-बस्ती मंडल के डिपो में संविदा पर 300 चालकों और 200 परिचालकों की भर्ती होने जा रही है। शासन स्तर से चालकों की भर्ती शुरू करने का आदेश भी आ गया है, जबकि परिचालकों की भर्ती के लिए मसौदा अभी मुख्यालय भेजा गया है। आठ नवंबर से चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
रोडवेज में चालकों व परिचालकों की कमी की वजह से दिवाली और छठ पर यात्रियों को होने वाली दुश्वारियों को बीते दिनों ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। इसे संज्ञान में लेते हुए आरएम दफ्तर ने गोरखपुर और बस्ती मंडल में भर्ती के लिए मसौदा तैयार कर शासन भेजा था, जहां से 300 चालकों की भर्ती की मंजूरी मिल गई है। आठ नवंबर से इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि परिचालकों की भर्ती के लिए भेजे गए मसौदे को शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि दोनों मंडलों में करीब 666 बसें हैं। इनमें से दूरी के हिसाब से कई बसें तीन से चार चक्कर तो कोई एक चक्कर लगाती हैं। लंबी दूरी की बसों में दो चालक व एक परिचालक और निकट के डिपो तक एक परिचालक व एक चालक को भेजा जाता है। इनकी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- नौ नवंबर को पडरौना और सोनौली डिपो में
- 10 नवंबर को गोरखपुर आरएम दफ्तर में
- 11 नवंबर को सिद्धार्थनगर और निचलौल डिपो में
चालकों की भर्ती के लिए आवेदक की लंबाई पांच फुट तीन इंच, योग्यता आठवीं पास और यात्री वाहन चलाने के अनुभव के साथ दो वर्ष पुराना पैसेंजर ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। दोनों मंडलों के एआरएम को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
- एसके राय, एआरएम, गोरखपुर-बस्ती मंडल

बस्ती और देवरिया डिपो से होगी शुरुआत
- आठ नवंबर को देवरिया व बस्ती डिपो में- नौ नवंबर को पडरौना और सोनौली डिपो में