फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   28 students take admission in BA and 17 in B.Com

बीए में 28 और बीकॉम में 17 के प्रवेश

Sun, 19 Jun 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 19 Jun 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
28 students take admission in BA and 17 in B.Com
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में काउंसिलिंग के लिए मौजूद छात्राएं। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 2016-17 सत्र के लिए चल रही प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया में रविवार को 45 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें बीए में जनरल श्रेणी के 28 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया जबकि बीकॉम में आरक्षित वर्ग में 17 प्रवेश हुए।
विज्ञापन


बीए प्रवेश संयोजक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को प्रवेश परीक्षा में 199 या से अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। प्रवेश के लिए 28 अभ्यर्थी पहुंचे। इन्हें लेकर बीए में अब तक अनारक्षित वर्ग में 628 प्रवेश हो चुके हैं जबकि इस वर्ग में कुल 975 सीटें हैं। सामान्य वर्ग में भूगोल व गृह विज्ञान की सीटें शनिवार को ही भर गई थीं। बीए में प्रवेश की अगली प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। बीकॉम प्रवेश संयोजक प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि बीकॉम में ओबीसी के सात और एससी के आठ अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को अनारक्षित वर्ग में भी दो प्रवेश हुए, जो मेरिट में थे लेकिन किन्हीं वजहों से पहुंच नहीं सके थे। इसे लेकर बीकॉम में अब तक अनारक्षित वर्ग में 150, ओबीसी वर्ग में 78, एससी वर्ग में 63 और एसटी वर्ग में दो प्रवेश लेकर कुल 293 प्रवेश हो चुके हैं। बीकॉम में कुल 400 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होने वाले प्रवेश
  • बीकॉम : चार दिन की काउंसिलिंग से छूटे हुए सभी अभ्यर्थी
  • बीएससी बायो : 246 या उससे अधिक अंक पाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी, 198 या उससे अधिक अंक पाने वाले एससी अभ्यर्थी, 105 या उससे अधिक अंक पाने वाले एसटी अभ्यर्थी
  • बीएससी मैथ :   252 या उससे अधिक अंक पाने वाले अनारक्षित अभ्यर्थी, 243 या उससे अधिक अंक पाने वाले ओबीसी अभ्यर्थी, 183 या उससे अधिक अंक पाने वाले एससी अभ्यर्थी, 105 या उससे अधिक अंक पाने वाले एसटी अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed