फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   28.5 thousands people quit lpg subsidy

जिले में 28.5 हजार ने छोड़ी सब्सिडी

Sat, 05 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 05 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
28.5 thousands people quit lpg subsidy
गैस सब्‍सिडी छोड़ने वाले लोगों को गोरखपुर क्लब में सम्मानित किया गया। - फोटो : Rajesh Kumar
प्रधानमंत्री की सब्सिडी छोड़ने की अपील में जिले के 28 हजार 450 लोग भागीदार बने। शुक्रवार को स्थानीय गोरखपुर क्लब में इंडियन ऑयल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर इन्हें धन्यवाद सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करने की शुुरुआत की गई। इस दौरान ऑयल कंपनी के अफसरों ने सब्सिडी छोड़ने (गिव इट अप) योजना के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।
विज्ञापन


जिला संयोजक अधिकारी शिवेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि एक आदमी के सब्सिडी छोड़ने से एक गरीब के घर का चूल्हा जलता है। सब्सिडी छोड़ने की योजना के तहत आ रहे धन से गरीबों को मुफ्त रसोईं गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। विक्रय अधिकारी चंद्रकांत कुमार ने कहा कि लोग अपने जानने वाले संपन्न लोगों से भी अपील करें कि वह गरीबों के घर का चूल्हा जलाने में भागीदार बने। शुक्ला गैस एजेंसी के मालिक विनय शुक्ला ने कहा कि ग्राहकों से अपील कर सब्सिडी छोड़ने को प्रेरित किया गया, जिसका असर भी हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने सुरक्षित गैस उपयोग और सब्सिडी छोड़ने से गरीबों को होने वाले फायदे के बारे में भी बताया। इस अवसर पर गैस एजेंसी मालिक अशोक सिंह, अभिजीत सिंह, विष्णु शरण पांडेय, अक्षित अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed