फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   27 policeman sacking ij gorakhpur jone

निष्क्रिय और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पुलिस वालों पर कार्रवाई, 27 पुलिसकर्मी बर्खास्त

Thu, 11 Jul 2019 04:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
27 policeman sacking ij gorakhpur jone
प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर। गोरखपुर जोन के दस जिलों में तैनात 27 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। निष्क्रिय और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पुलिस वालों की सूची हर जिले से तैयार की गई थी। जिले स्तर पर गठित स्क्रीनिंग कमेटी ने 50 की उम्र पार कर चुके निष्क्रिय पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर एडीजी के माध्यम से शासन में भेजी गई थी। उसके बाद शासन ने कार्रवाई की है। कार्रवाई की जद में एक इंस्पेक्टर, चार दरोगा, चार दीवान, एक मुख्य चालक, एक लिपिक और 16 सिपाही आए हैं। गोरखपुर जिले में अभी दागी पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। इस लिए यहां कार्रवाई अभी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

एडीजी दफ्तर के मुताबिक प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे, जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मुकदमे हों और उनकी उम्र 50 के पार हो, या फिर वह निष्क्रिय हों। मसलन वह आमतौर पर ड्यूटी से गैर हाजिर रहते हों, काम करने में अक्षम हों या लंबे समय से बीमार हों। डीजीपी ने ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने के लिए जिले स्तर पर कम से कम तीन राजपत्रित अधिकारियों की स्क्रीनिंग कमेटी गठित करने का आदेश दिया था। बस्ती जिले के चार सिपाही, संतकबीरनगर के एक दीवान, देवरिया से एक सिपाही, कुशीनगर से एक दरोगा और एक सिपाही, महराजगंज से एक दीवान और सात सिपाही, गोंडा से एक इंस्पेक्टर, बलरामपुर से एक दरोगा व एक सिपाही, श्रावस्ती से एक दरोगा, दो दीवान, दो सिपाही व एक लिपिक और बहराइच से एक उप निरीक्षक पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में एक भी दागी नहीं
सिद्धार्थनगर जिले में एक भी दागी या निष्क्रिय पुलिसकर्मी नहीं मिला है। इस वजह से जिले में बर्खास्त करने वाली सूची में एक भी नाम शामिल नहीं किया गया है। गोरखपुर में भी सूची अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन में अभी बढ़ेगी संख्या
जोन के 11 जिलों में से 10 जिलों ने दागी, निष्क्रिय और लापरवाह पुलिस वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के बाद एडीजी जोन कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। गोरखपुर जिले में ऐसे पुलिस वालों को चिह्नित करने का काम अभी जारी है। गोरखपुर जिले की सूची आने के बाद जोन में कार्रवाई की जद में आने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed