फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आनंद विहार-कामाख्या होली स्पेशल से होगी राह आसान

आनंद विहार-कामाख्या होली स्पेशल से होगी राह आसान

Thu, 14 Mar 2019 01:46 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Thu, 14 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
आनंद विहार-कामाख्या होली स्पेशल से होगी राह आसान
गोरखपुर। होली में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने (04052/04051) आनंद विहार-कामाख्या-आनंद विहार वाया गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन दो फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


(04052) आनंद विहार-कामाख्या होली स्पेशल 13 मार्च को चलाई गई। 20 मार्च को आनंद विहार से रात 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, चंदौसी स्टेशन, सीतापुर कैंट, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर से दोपहर 2.50 बजे छूटेगी। ट्रेन देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, तीसरे दिन नवगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, बीनागुड़ी, अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यूबोगाई गांव, गोलपारा टाउन के रास्ते कामाख्या दोपहर 2.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (04051) कामाख्या-आनन्द विहार होली स्पेशल ट्रेन 16 एवं 23 मार्च को कामाख्या से सुबह 5.35 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से 2.40 बजे चलकर आनंद विहार शाम 6.15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा शयनयान श्रेणी के 11 कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।
विज्ञापन

चौरीचौरा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगेंगे

गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने चौरीचौरा एक्सप्रेस में 14 मार्च को कानपुर अनवरगंज से, गोरखपुर-पनवेल एक्स में 14 एवं 15 मार्च को गोरखपुर से तथा 15 एवं 16 मार्च को पनवेल से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई की ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर कोच

गोरखपुर। होली में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। ज्यादातर मुंबई की ट्रेनों में कोच बढ़ा जाएंगे। (15068) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 15 मार्च को बांद्रा टर्मिनस से तथा (12590) सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 15 मार्च को सिकंदराबाद से स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed