फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एकेटीयू की प्रवेश परीक्षा

एकेटीयू की प्रवेश परीक्षा

Thu, 07 Feb 2019 06:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
एकेटीयू की प्रवेश परीक्षा
सभी केंद्र
विज्ञापन

----
फोटो
20 फीसदी सीटें दूसरे राज्य के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित
एकेटीयू : 21 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा, 15 मार्च तक भरे जाएंगे फार्म
200 मेधावी छात्राओं को दिए जाएंगे लैपटॉप
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एकेटीयू (डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय) की ओर से आयोजित उप्र राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2019 के लिए ऑनलाइन फार्म 15 मार्च की शाम पांच बजे तक भरे जाएंगे। 21 अप्रैल को परीक्षा होगी और मई के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस वर्ष दूसरे राज्य के विद्यार्थियों के लिए सभी पाठ्यक्रम में 20 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। प्रवेश लेने वाली 200 मेधावी छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे।
आईटीएम, गीडा में बुधवार को यूपीएसईई के समन्वयक प्रो. विनीत कंसल, एकेटीयू के सलाहकार डॉ. दिनेश पाठक और उप कुलसचिव डॉ. आरके सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जानकारी दी। प्रो. विनीत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए पहली बार परीक्षा ऑफलाइन कराई जाएगी। पहने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों परीक्षाएं होती थीं। प्रदेश के सभी शहरों के अलावा छात्र संख्या के आधार पर दूसरे शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। कक्षाएं 17 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी, ताकि कोर्स समय से पूरी कराई जा सकें। उन्होेंने बताया कि यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल की स्थापना की गई है। इससे केंद्रीयकृत जॉब प्लेसमेंट की सुविधा मिलेेगी।
विज्ञापन

---
डिजिटल लर्निंग की व्यवस्था
एकेटीयू ने लखनऊ और नोएडा कैंपस में दो अत्याधुनिक स्टूडियो बना लिए गए हैं। अब डिजिटल लर्निंग की उचित व्यवस्था की जाएगी। रेगुलर कोर्स के वीडियो न डालकर व्यवहारिक दिक्कतों पर फोकस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अटेंडेंस ऑनलाइन देख सकते हैं विद्यार्थी
गोरखपुर। एकेटीयू के सलाहकार डॉ. दिनेश पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय और संबद्ध संस्थाओं को सौ फीसदी डिजिटल कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना अटेंडेंस ऑनलाइन देख सकते हैं। समस्याओं को निस्तारण भी ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed