फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस भर्ती परीक्षा देने और दिलाने वाले गिरफ्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा देने और दिलाने वाले गिरफ्तार

Tue, 29 Jan 2019 11:52 PM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा देने और दिलाने वाले गिरफ्तार
डेमो - फोटो : डेमो
आजमगढ़। पुलिस भर्ती परीक्षा में दो पालियों में हुई परीक्षा में दो अलग-अलग अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर वे दोनों युवक भी पकड़ लिए गए जो अपने स्थान पर परीक्षा दिलवा रहे थे। दो-दो लाख रुपये में पूरा सौदा तय हुआ था। 60-60 हजार रुपये एडवांस मिले थे। पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया और इनके चौथे साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


एसपी बबलू कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गोरखपुर के पिपराइच थाने के लखेसरा गांव निवासी ऋषिमुनी, इसी गांव के सत्यप्रकाश और बिहार के भागलपुर जिले के खरिक थाने के खैरपुर गांव निवासी अनिल कुमार यादव हैं। एसपी के मुताबिक ऋषिमुनी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उसका सेंटर सिधारी थाने के चंडेश्वर गांव में स्थित दुर्गाजी पीजी कॉलेज में था। सोमवार को परीक्षा के दूसरे दिन दूसरी पाली में ऋषिमुनी के स्थान पर अनिल कुमार यादव परीक्षा दे रहा था। शक होने पर कॉलेज के प्रयोगशाला सहायक अरविंद राव ने उसे पकड़ा। जांच के दौरान पता चला कि अनिल कुमार ऋषिमुनी के स्थान पर परीक्षा देने के लिए उसके प्रवेश पत्र पर अपनी फोटो, फर्जी तरीके से आधार कार्ड आदि बनवाया था। पूछताछ के दौरान अनिल ने ऋषिमुनी के स्थान पर परीक्षा देने की बात कबूली।
विज्ञापन


साथ ही यह भी बताया कि इससे पहले वह पहली पाली में शहर के एसबीएस इंटर कालेज में सत्यप्रकाश के स्थान पर बैठकर परीक्षा दे चुका है। एसपी के मुताबिक तीनों में किसी युवक ने समझौता कराया था। जिसके तहत परीक्षा देने के बदले ऋषिमुनी और सत्यप्रकाश को दो-दो लाख रुपये देना था। एडवांस के तौर पर इन दोनों ने अनिल कुमार को 1.20 लाख रुपये दे चुके हैं। शेष रकम परीक्षा संपन्न होने के बाद दी जानी थी। एसपी के मुताबिक तलाशी के दौरान अनिल के पास से पांच सौ रुपये, फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, प्रश्न पुस्तिका आदि बरामद हुए। पुलिस फरार चौथे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed