{"_id":"5c4374e4bdec2256b807ea75","slug":"21547924708-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे कार्य बहिष्कार कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे कार्य बहिष्कार कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे कार्य बहिष्कार कर सौंपा ज्ञापन
समान कार्य का समान वेतन देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। समान कार्य का समान वेतन देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई के लोगों ने शनिवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार कर सदर सीएचसी पर प्रदर्शन किया। संगठन के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सीएमओ को सौंपकर मांगें पूरी कराने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि समान कार्य का समान वेतन की व्यवस्था लागू किए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में संगठन की तरफ से आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी करने के लिए अविलंब आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों की कमी की भरपाई रोक लगाकर ठेका प्रथा से मुक्ति दिलाने के लिए की मांग की। कहा कि यह व्यवस्था राज्य स्वास्थ्य समिति के अधीन कर ठेका प्रथा को बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने संविदा कर्मचारियों के स्थायी समायोजन और नवीन पद सृजित किए जाने की मांग की। कहा कि संविदा कर्मचारी के रूप में विभिन्न जगहों पर तमाम लोग स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे हैं। उन सभी संविदा कर्मियों का समायोजन किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती हैं। आशा कार्यकर्ता नवजात शिशु, मां, किशोर किशोरियों, परिवार नियोजन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन में सहयोग करती रही हैं। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को कम से कम 10 हजार रुपये मासिक मानदेय दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर संगठन के डॉक्टर संदीप कुमार सिंह, हरिशंकर त्रिपाठी, अर्जुन सिंह, डॉक्टर समुति राय, डॉक्टर प्रदीप राय, अरविंद मद्धेशिया, हरदेव, दीपक, विकास, उमेश, राजकुमार, प्रखर, डॉक्टर अंबरूल, मिथिलेश, सीमा चौहान, विजय लक्ष्मी, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।